क्रिकेट में सट्टेबाजी का गोरख धंधा कोई नई बात नहीं है। लेकिन क्रिकेट के नए रुप में सजा इंडियन प्रीमियर लीग इस सट्टेबाजी की चपेट में बुरी तरह फंस गया है। क्रिकेटर एस श्रीसंत और दो अन्य खिलाड़ियों का दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आना यह साफ करता है कि अब आईपीएल पुरी तरह से गंदा हो चुका है।






भारत जहां शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। भारत, जो अपनी संस्कृति से दुनिया में सबसे अलग पहचान बनाता है, उसी भारत में महिलाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यहां शादी जैसे पवित्र रिश्ते को भी पैसों से तौला जाने लगा है और समय सीमा के अंदर बांधा जाने लगा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आमंत्रण पर प्रधनमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अमेरिकी उपविदेश मंत्री विलियम बन्र्स ने अपने हालिया दौरे में ओबामा की तरफ से मनमोहन को आमंत्रण दिया था, जिसे मनमोहन ने स्वीकार कर लिया है और वो वाशिंगटन जाएंगे।
सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में बीजेपी ने शनिवार को राजस्थान में बंद का ऐलान किया है। यह बंद प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया का नाम सीबीआई की चार्जशीट में आने के विरोध में बीजेपी ने शनिवार को राजस्थान बंद किया है। पार्टी का कहना है कि इस बंद का समर्थन व्यापार मंडलों ने भी किया है।
आयकर विभाग ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस आयकर विभाग ने जारी कर पटना के गांधी मौदान में हुई परिवर्तन रैली पर हुए खर्चे का ब्यौरा जानने के लिए मांगा गया है। आयकर विभाग के अधिकारी प्रशांत भूषण ने कहा कि आयकर विभाग रैली पर हुए खर्चे के बारे में जानना चाहता है।
कोयला घोटाले की जांच कर रही सीबीआई भी अब भ्रष्टाचार में घुस चुकी है। सीबीआई ने शुक्रवार को कोयला घोटाले की जांच कर रहे दल का नेतृत्व करने वाले अपने ही एक पुलिस अधीक्षक विवेके दत्त और एक इंस्पेक्टर राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।
गुजरात के तापी जिले के सोनगढ़ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब निर्माणाधीन घर में लगी रेत के ढेर में एक नवजात बच्चा मिला। बच्चा सीमेंट की बोरी में पैक था। वहीं पास में ही बच्चे को जन्म देने वाली मां भी खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि टी-20 स्पॉट फिक्सिंग मामले में वो राहुल द्रविड़, राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से पूछताछ नहीं करेगी। इससे पहले इस सिलसिले में तीन खिलाडियों को गिरफ्तार किया गया है।
पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में चीनी नागरिक को कुरान के कथित अपमान के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। ली नाम के शख्स ने पीओके में बांध बनाने वाली चीनी कंपनी का कर्मचारी है। पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि उसे लोगों के गुस्से से बचाने के लिए हिरासत में रखा गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सिद्धारमैया शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। बीजेपी के भ्रष्टाचार के विरूद्ध कांग्रेस को मिले भारी जनादेश को देखते राज्य में साफ छवि वाले विधायकों को मंत्रिपरिषद्द में रखने की मांग हो रही है।