टेनिस: भूपति-जिमोनजिक की जोड़ी हारी
बार्सिलोना : भारत के अनुभवी खिलाड़ी महेश भूपति और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी एटीपी बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गई है।
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को खेले गए युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और मार्क लोपेज की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने भूपति और जिमोनजिक को 7-5, 3-6, 10-5 से पराजित किया।
इससे पहले, गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भूपति और जिमोनजिक ने इजराइल के जोनाथन एर्लिच और एंडी राम की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6(4), 4-6, 10-6 से पराजित कर अंतिम-8 में प्रवेश किया था। पहले दौर में भूपति और जिमोनजिक को बाई मिली थी।



टिप्पणियां हाल ही
38 सप्ताह 9 hours समय पहले